छत्तीसगढ़ में भीषण मुठभेड़: कांकेर में 18 नक्सलियों के मारे जाने का दावा, सुरक्षाबलों के 2 जवान जख्मी, एसपी ने क्या बताया सुनिए
कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कल्पर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मंगलवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 18 नक्सलियो की मारे जाने की खबर है। साथ ही चार AK 47 रायफल बरामद करने का दावा सुरक्षाबलों ने किया है। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है।
पहले चरण में है बस्तर में वोटिंग, कांकेर में दूसरे चरण में डलेंगे वोट
उल्लेखनीय है कि, लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबल बस्तर संभाग में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। गश्त भी बढ़ा दी गई है। कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं। कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं तीन दिन बाद 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में वोटिंग होनी है। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी भी शुरू हो चुकी है।