देश

क्या वरुण गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के सामने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया? क्या मोदी और शाह ने बनाया दबाव

लखनऊ। गांधी परिवार को उनकी परंपरागत सीट पर घेरने के लिए बीजेपी रणनीति तैयार कर रही है। इसी रणनीति के तहत वरुण गांधी को रायबरेली से बहन प्रियंका गांधी के सामने चुनाव लड़ाने के लिए मनाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वरुण गांधी ने प्रियंका गांधी के सामने चुनाव लड़ने से एक बार तो इनकार कर दिया है, लेकिन परिवार में विचार विमर्श जारी है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार की परंपरागत सीट से अगर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती है तो उनके सामने वरुण गांधी को उतारने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया गया है कि सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय है।
प्रियंका गांधी को अपनी ही सीट पर घेरने के लिए बीजेपी चाहती है कि बहन के सामने वरुण गांधी चुनाव लड़े। इस बारे में पीएम मोदी व केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी वरुण गांधी से बात कर चुके हैं।

सूत्र बताते हैं कि वरुण गांधी ने पहली बार में तो रायबरेली और प्रियंका के सामने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, लेकिन पार्टी की ओर से उन दबाव बनाया जा रहा है। इसके तहत परिवार में विचार विमर्श कर फैसला लेने की बात कही गई है। लेकिन वरुण गांधी के करीबी सूत्रों ने कुछ पत्रकारों ने स्पष्टतौर पर कहा कि वरुण गांधी किसी भी सूरत में प्रियंका के सामने चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button