देश

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर और भागवताचार्य की पत्नी के बीच हुआ विवाद, घर में जबरन घुसने का लगा आरोप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सुरक्षा कर्मियों पर वृंदावन में भागवताचार्य नागेंद्र महाराज के घर मे घुसकर कथित रूप से हमला करने की खबर सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भागवताचार्य की पत्नी ने हथियार बन्द लोगों पर हमला करने की शिकायत पुलिस से की है।

दरअसल एक आश्रम में संतो से मिलने आई सांसद प्रज्ञा ठाकुर और 1 भागवताचार्य की पत्नी के बीच विवाद हो गया। और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। भूरी वाला आश्रम के स्वामित्व विवाद को लेकर गत दिनों पूर्व हुई मारपीट में घायल संतो से मिलने आई सांसद प्रज्ञा ठाकुर दर्शन कर अपनी गाड़ी से आश्रम लौट रही थीं।

इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि रविवार को दर्शन कर आश्रम लौट रही थीं तो पड़ोस के नागेंद्र के एक मकान के आगे भवन निर्माण सामग्री पड़ी थी। जिसकी वजह से मेरी गाड़ी फंस गई थी। गाड़ी निकली तो कोई वायर गाड़ी में फंस गए। मेरे साथ के लोग आपस में बात कर रहे थे लेकिन इसी बीच नागेंद्र की पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ देर हमने ध्यान नहीं दिया। लेकिन, जब उसने मेरा नाम लेकर गालियां देना शुरू की तो समझ आया। और कुछ समय बाद हमने पुलिस को सूचना दी।

वहीं इस मामले में कई सारी महिलाओं को लेकर थाने पहुंची भगवताचार्य की पत्नी ने भोपाल सांसद के सुरक्षा कर्मियों व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप कि साधु के साथ कुछ लोग हथियार लेकर उसपर हमला करने के लिए पहुंच गए। जिनमें सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का गनर भी मौजूद था। साथ ही आश्रम से आए 8-10 लोग उनके घर में बुरी नियत से घुस आए और मारपीट करना शुरू कर दिया।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भागवताचार्य की पत्नी पर गाली गलौज करने तथा उनके पति पर आश्रम पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया। इसके अलावा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया। प्रज्ञा ठाकुर ने इलाका पुलिस पर उपेक्षा के आरोप भी लगाए। बताया जा रहा है कि वह इस मामले में आगे भी कार्यवाही करेंगी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button