देश
राहुल गांधी ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, कमलनाथ साथ में मौजूद रहे
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। यात्रा सुबह उज्जैन पहुंच चुकी है। दोपहर बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। राहुल गांधी ने साष्टांग दंडवत होकर महाकाल को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने नंदी महाराज के कान में मनोकामना मांगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उनके साथ मौजूद रहे।