देश

एविएशन सिक्योरिटी में भारत की बड़ी छलांग, 102वीं रैंक से 48वें नंबर पर आया; चीन हमसे एक कदम नीचे

सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (ICAO) को एविएशन सिक्योरिटी रैंकिंग में अब तक की सबसे ऊंची रैंक मिली है। चार साल पहले भारत सुरक्षा के मामले में 102वें नंबर पर था, जो इस साल सीधे 48वें नंबर पर आ गया है। इस मामले में चीन भारत से एक कदम पीछे है। यह एविएशन सिक्योरिटी के मामले में अब तक की भारत की सबसे अच्छी रैंक है।

DGCA प्रमुख ने क्या कहा ?

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के प्रमुख अरुण कुमार ने कहा- अब इस रैंकिंग को बरकरार रखने और इसमें आगे सुधार करने की चुनौती है। उन्होंने हवाई सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति में और सुधार करने पर जोर दिया है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित होने के बाद एविएशन क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से कोविड स्तरों पर वापस जा रहा है।

भारत 48वें स्थान पर, चीन एक कदम पीछे

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया की ग्लोबल एविएशन सिक्योरिटी रैंकिंग में भारत 48वें स्थान पर पहुंच गया है। इससे चार साल पहले देश 102वें स्थान पर था। उन्होंने कहा कि रैंकिंग में सिंगापुर शीर्ष पर है, उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और दक्षिण कोरिया का स्थान है। इस सूची में चीन 49वें स्थान पर है। अरुण कुमार ने कहा कि रेगुलेटर ने भारत की सुरक्षा रैंकिंग में सुधार लाने के लिए अथक प्रयास किया है और इसके परिणाम सामने हैं।

DGCA प्रमुख ने मीडिया को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिए एक मजबूत सुरक्षा निरीक्षण प्रणाली अनिवार्य है। डीजीसीए टीम ने विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किया है। हम अब तक की सबसे ऊंची रैंकिंग पर हैं और अब चुनौती इसे बनाए रखने और आगे सुधार करने की है। उम्मीद है कि सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया आने वाले हफ्तों में भारत की रैंकिंग के बारे में औपचारिक रूप से जानकारी देगा। इस रैंकिंग में कुल 187 देश शामिल हैं। भारत और जॉर्जिया 85.49 प्रतिशत अंक के साथ 48वें स्थान पर हैं। पड़ोसी पाकिस्तान को 70.39 प्रतिशत अंक मिले।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button