देश

5G launch in MP: अब मध्यप्रदेश में भी 5G, उज्जैन से सीएम शिवराज ने की शुरुआत

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक स्थित त्रिवेणी संग्रहालय में बुधवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में 5जी सेवा की शुरुआत की गई। सीएम चारधाम मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन में भी शामिल हुए। महाकाल लोक और महाकाल मंदिर में सभी श्रद्धालु 5G नेटवर्क का फ्री लाभ ले सकेंगे।

बताया जा रहा है कि महाकाल लोक से मध्यप्रदेश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत बुधवार शाम कर दी गई। इसको लेकर तकरीबन डेढ़ महीने से तैयारियां की जा रही थीं। महाकाल लोक में तीन मीटर, छह मीटर और 12 मीटर के पोल लगाए गए हैं। हालांकि महाकाल लोक के बाद शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में भी 5जी नेटवर्क के अन्तर्गत टॉवर लगाए जाना प्रस्तावित है। महाकाल लोक के पास बनाई गई सरफेस पार्किंग को भी 5जी नेटवर्क एरिया में शामिल किया जाएगा। लेकिन प्रदेशवासियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लगभग तीन महीने का इंतजार करना होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाकाल महाराज से प्रार्थना करतें हैं कि मध्यप्रदेश बढ़ता रहा। ऐसा बढ़े कि देश में ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे राज्यों में शामिल हो। हम देश में इसे अग्रणी बनाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। आज हमें नई ऊर्जा-ताकत मिली है। प्रदेश में 5जी सेवा आज से शुरू कर रहे हैं।  मैं धन्यवाद दे रहा हूं कि मैं जैसा चाहता था कि ये सेवा महाकाल के दरबार से इसका शुभारंभ किया गया। कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। अब तक 4जी से 100 एमबीपीएस की स्पीड संभव है, अब बढ़कर 1500 हो जाएगी। कृषि, शिक्षा, चिकित्सा जैसी सुविधाओं में भी ये सेवा सहयोग करेगी। इस सेवा के जरिए बड़े से बड़ा डॉक्टर आपके गांव तक पहुंच सकेगा। तुरंत सलाह मिल सकेगी। ये क्रांति है। सरकार इसका प्रयोग सुशासन में करेगी। सभी सेवाओं को इस तकनीक से जोड़ा जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button