देश

‘नेहरू जी पीते थे सिगरेट, गांधी जी का बेटा करता था नशा’, केंद्रीय मंत्री Kaushal Kishore का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Union Minister Kaushal Kishore) इन दिनों नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। इसके तहत वह देश के अलग अलग कोनों में जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इस बीच नशे पर उनका एक बयान सुर्खियों में आ गया है। कौशल किशोर ने नशे का जिक्र करते हुए जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे। इतना ही नहीं, कौशल किशोर ने दावा किया कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का एक लड़का भी नशा करता था।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर बीते दिन राजस्थान के भरतपुर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कौशल किशोर ने कहा, ‘जवाहर लाल नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था। अगर आप पढ़ेंगे और देखेंगे तो पता चल जाएगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस तरह से नशे की दुनिया ने हमारे देश पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। हमारी सभी से अपील है कि नशे से होने वाले हर तरह के नुकसान और मौतों के बारे में लोगों को बताएं। लोगों को जागरुक करने पर जैसे जहर की दुकानें नहीं हैं, वैसे ही नशे की दुकानें भी बंद हो जाएंगी।’

किशोर ने बेटे के गम में नशे के खिलाफ छेड़ा अभियान

इससे पहले कौशल किशोर ने अपने बेटे के निधन के बाद देश में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का ऐलान किया था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, ‘मैं खुद सांसद और मेरी पत्नी विधायक होने के बाद भी मैं अपने बेटे की जिंदगी नशे से नहीं बचा पाया।’

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने लिखा था, ‘मैं चाहता हूं कि अब कोई भी मां और पिता अपने बच्चे को नशे के कारण ना खो दे, नशे की वजह से कोई महिला विधवा ना हो, कोई बच्चा नशे की वजह से बिन बाप का ना हो,  नशे की वजह से कोई बहन अपने भाई को न खो दे और नशे की वजह से किसी के भी पारिवारिक सदस्य की मौत ना हो इसलिए मैं “नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का” के माध्यम से पूरे देश को जागरूक कर नशामुक्त भारत बनाना चाहता हूं।’

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button