देश

आज साल का सबसे छोटा दिन, 13 घंटे 19 मिनट की होगी रात

जबलपुर। खगोलीय घटनाक्रम के चलते आज 22 दिसंबर गुरुवार साल का सबसे छोटा दिन रहेगा। 24 घंटे में सिर्फ 10 घंटे 41 मिनट तक ही रोशनी रहेगी और 13 घंटे 19 मिनट रात होगी। खगोल शास्त्रियों के अनुसार सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाने के दौरान आज 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होगा। इससे धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी। बात यदि मध्य भारत की करें तो यहां सूर्योदय 7.05 बजे पर होगा। सूर्यास्त शाम को 5.46 पर होगा।
खगोलीय घटनाक्रम में यदि स्थानीय स्तर पर सूर्योदय और सूर्यास्त की बात करें तो  मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार 6.48 और सूर्यास्त 5.31 बजे होगा। अत: स्थानीय मौसम की गणन के अनुसार दिन की समय सीमा में दो मिनट का फर्क रहेगा।
बीते साल से कम ठंड
स्थानीय मौसम वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक ठंड का स्पैल जारी है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। गत वर्ष आज ही के दिन शहर का अधिकतम तापमान 25.4 डिसे और न्यूनतम तापमान 6.4 डिसे रिकॉर्ड किया गया था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button