देश
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को आज एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ने गोली मार दी। उन्हें नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ASI ने उन्हें झारसुगुड़ा में ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास गोली मारी। जिस समय उन पर हमला हुआ, मंत्री दास एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। चश्मदीदों ने बताया कि मंत्री के गाड़ी से उतरते ही उन्हें गोली मारी गई। गोली उनके सीने में लगी।