देश

राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए कंप्यूटर बाबा, कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक मौत

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का 11वां दिन है। यात्रा ने शनिवार सुबह आगर मालवा से होते हुए सुसनेर विधानसभा में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में कंप्यूटर बाबा (Computer Baba ) भी शामिल हुए। आमला चौराहे पर मंत्रोच्चार के साथ राहुल गांधी सहित सभी का स्वागत किया गया।

राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। यात्रा में शामिल होने आ रहे जीरापुर के कांग्रेस नेता मांगीलाल शाह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। राहुल गांधी सुसनेर में इन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

बीजेपी सांसद के भाई हुए यात्रा में शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव में हराने वाले बीजेपी सांसद केपी यादव के भाई अजय यादव भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान अजय यादव ने कहा- भाई मजबूरी में बीजेपी में गए थे, लेकिन हमारा परिवार कांग्रेस के साथ है। उन्होंने पूरा समय विधायक जयवर्धन सिंह के साथ बिताया और तस्वीरें भी खिंचवाए।

मध्य प्रदेश अब घोटाला प्रदेश बना : सुरेश पचौरी

इधर, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरेश पचौरी ने कहा- मध्य प्रदेश अब घोटाला प्रदेश के नाम से जाना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि, कारम डैम फूटने की घटना इसी का प्रमाण है। कमलनाथ सरकार ने किसानों का 50 हजार तक का लोन माफ किया। अगले चरण 1 लाख रुपए तक के लोन माफ होने वाले थे, लेकिन उससे पहले हमारी सरकार गिरा दी गई।
यहां रहेगा नाइट स्टे
भारत जोड़ो यात्रा का नाइट स्टे अन्नपूर्णा ढाबा के पास लालाखेड़ी में रहेगा। रविवार सुबह 6 बजे कैंपस साइट से शुरुआत करते हुए ब्रेक 10 बजे गर्ल्स हॉस्टल के पास सोयतकला आगर में करेंगे। शाम 7 बजे पिपलेश्वर बालाजी मंदिर, डोंगरगांव होते हुए नाइट स्टे राजस्थान में होगा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button