देश

लव मैरिज के 4 साल बाद पत्नी को मारी गोली..फिर क्या हुआ पढ़िए

कोटा। एक शख्स ने लव मैरिज के बाद अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद इलाज के लिए कई अस्पतालों में ले गया। हर जगह उसने झूठ का सहारा लिया। आखिर में कोटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हुई तो पति अस्पताल से भाग निकला। महिला के परिवार वालों ने अब मामला दर्ज करवाया है। यह घटना कोटा संभाग के बारां जिले की है।

बारां जिले में मांगरोल एसएचओ रामस्वरूप के मुताबिक गत 17 फरवरी को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने एक महिला शीला बाई (27) की मौत की सूचना दी थी। इससे पहले उसका ऑपरेशन हुआ था और उसके गोली लगी थी। इस महिला को उसका पति दीपक प्रजापत (31) अस्पताल लाया था। जांच में पता चला कि 16 फरवरी को घरेलु हिंसा के दौरान महिला के गोली लगी थी। पति पहले उसे अस्पताल ले गया, फिर कोटा में लाकर भर्ती करवाया। शीला के भाई अर्जुन ने अपने बहन के पति दीपक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। दीपक और शीला ने 2019 में लव मैरिज की थी।

सूत्रों के मुताबिक पति दीपक जब पत्नी को स्थानीय अस्पताल ले गया तो वहां उसने बताया कि वे मंदिर दर्शन करने गए थे, जहां गिरने से उसके पेट में त्रिशूल घुस गया। शीला की तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय अस्पताल ने बारां जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। यहां जब उसके पेट में गोली लगने का पता चला तो पति ने बताया कि शीला खेत में काम करने गई थीं, तभी किसी शिकारी ने गोली चला दी जो उसके पेट में लगी। यहां से शीला को कोटा रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button