देश

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के लिए नहीं होगा चुनाव, अध्यक्ष खुद नॉमिनेट कर सकेंगे मेंबर, महाधिवेशन के पहले दिन बड़ा फैसला

कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी ने शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी के लिए चुनाव नहीं कराने का फैसला किया। कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष को इसके गठन के लिए अधिकृत किया है।

कांग्रेस ने कहा है कि करीब 45 नेताओं ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) चुनाव के मुद्दे पर बात की और सहमति बनी।

पार्टी के प्रभारी महासचिव संचार जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष को नए सीडब्ल्यूसी के गठन के लिए अधिकृत करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन रायपुर में चल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के मौके पर कहा कि स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में राजनैतिक, आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्दे किसान और खेत मजदूर, सामाजिक न्याय और युवाओं के मसले पर चर्चा की जायेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 1885 से अब तक कांग्रेस के 138 साल के इतिहास में 84 अधिवेशन हो चुके हैं। लेकिन ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कर्नाटक में बेलगांव में हुआ था। हालांकि महात्मा गांधी एक बार ही कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। लेकिन उन्होने छोटी सी अवधि में कांग्रेस को गरीबों, कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों से जोड़ कर एक आंदोलन बना दिया था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button