देश

चीन व पाक में प्रशिक्षित खतरनाक आदमी मुंबई में घुसा, NIA ने मुंबई पुलिस को किया अलर्ट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान, चीन और हांगकांग में प्रशिक्षित एक खतरनाक आदमी के मुंबई में घुसने पर मुंबई पुलिस को सतर्क कर दिया है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस को कुछ दिनों पहले एनआईए से एक ईमेल प्राप्त हुआ था, इसमें केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया था कि सरफराज मेमन नामक शख्स कानून और व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। एनआईए ने ईमेल में कहा, अब वह मुंबई पहुंच गया है। आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। वह खतरनाक है। मूल रूप से वह इंदौर का रहने वाला है।

एजेंसी ने मुंबई पुलिस के साथ उसका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी साझा किए हैं।

सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में इंदौर पुलिस को भी इस शख्स के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए कहा।

सूत्रों ने कहा कि मेमन को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button