देश

Jabalpur weather : 28 के बाद 35 डिग्री तक पहुंच सकता अधिकतम तापमान

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मार्च का महीना नरम-गरम रहा। फरवरी में ही जिस तरह गर्मी ने तेवर दिखाए थे उसे देखते ये आशंका जताई जा रही थी कि मार्च में रिकार्ड गर्मी पड़ेगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ ने पानी फेर दिया। आमतौर पर मार्च के महीने में जबलपुर में तेज गर्मी पड़ने लगती है। लेकिन इस माह मार्च के महीने में न सिर्फ वर्षा हुई बल्कि गरज-चमक, आंधी के साथ ओले भी गिरे। लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलती रही। लेकिन माह के अंतिम दौर में गर्मी अब अपना असर दिखाएगी। मौसम प्रणालियां कमजोर प़ड़ चुकी है। आसमान अब पूरी तरह से साफ होगा। सूरज फिर तल्खी बघारेगा। अगले एक सप्ताह तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी इसके बाद गर्मी असर बढ़ जाएगा। वर्तमान में अधिकतम तापमान जहां 34-35 डिग्री के इर्द-गिर्द ठहरा हुआ है। 28 मार्च के बाद अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी तरह 30 मार्च के बाद तेज धूप के साथ गर्म हवा भी चल सकती है। रात का न्यूनतम तापमान बढ़ने पंखे, कूलर, एसी भी चलाना पड़ सकता है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button