दुनिया
हजारों डॉलर खर्च कर जापानी शख्स बना कुत्ता
जापान में एक शख्स 22 हजार डॉलर खर्च कर कुत्ता बना और रविवार सुबह पहली बार मॉर्निंग वॉक पर निकला। इस दौरान दूसरे कुत्तों ने उस पर आक्रमण भी किया। कुत्ता बने युवक का नाम टैको है। उसने महंगी सर्जरी कराकर कुत्ते का रूप ले लिया। टैको का बचपन से ही जानवर बनने का शौक था। ज़ेप पेट कंपनी ने इस जापानी शख्स को कुत्ता बनाने में मदद की है।