लाइफ स्टाइल

इन 5 समस्याओं में कारगर है गिलोय का सेवन, जानें फायदे

अक्सर कहा जाता है कि गिलोय कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई तरह के फायदे मिलते हैं। गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियां सब बेहद लाभकारी होते हैं। कई दवाओं में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाएं जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। वहीं, ये कई तरह के रोगों से बचाने में भी मदद करता हैं। कुछ लोग इसका जूस पीना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसके चूर्ण का सेवन करते हैं। हालांकि दोनों का फायदा बराबर ही होता हैं।

गिलोय से मिलेंगे ये फायदे

1. खून की कमी को दूर करता है

जिन लोगों में खून की कमी होती है, उनके लिए ये एक शानदार ऑप्शन हैं। गिलोय का जूस एनीमिया की समस्या में बेहद फायदा देता है और इसके सेवन से खून की कमी भी दूर हो सकती हैं।

ये आपके लिए बेहद शानदार ऑप्शन हैं। पेट की परेशानी से निजात पाने के लिए ये एक सही और आसान तरीका है, जो बेहद लाभकारी हैं। इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

3. डेंगू से बचाता है

अगर किसी को डेंगू हो जाता है, तो उसके लिए गिलोय बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीपायरेटिक गुण बुखार से निजात दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर को कई और फायदे भी देता है।

4. दिल की बीमारियों को रखता है कोसों दूर

गिलोय शरीर के लिए बेहद शानदार है और इसके सेवन से दिल को भी बहुत फायदा मिलता है। साथ ही इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

5. डायबिटीज में भी करता है फायदा

जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए भी गिलोय एक बढिया ऑप्शन हैं। इसमें एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो डायबिटीज को दूर रखने में मदद करते हैं और शरीर को फायदा देते हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button