देश

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के निज सचिव के घर से तीन लाख की चोरी

भोपाल ।   शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में श्यामला हिल्स थाना इलाके की प्रोफेसर कालोनी में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के निज सचिव के सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश एक लाख रुपये नकद एवं लगभग दो लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय पर गृहस्‍वामी सपरिवार दिल्ली गए हुए थे। पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों के बारे में सुराग जुटा रही हैं।श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय राजीव कुमार गोस्वामी, मकान नंबर 182/2 प्रोफेसर कालोनी में रहते हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के निज सचिव हैं। राजीव कुमार 22 अक्टूबर को घर में ताला लगाकर परिवार सहित दिल्ली गए थे। वहां से शुक्रवार सुबह वापस लौटे तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो कमरों में घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारियां खुली हुई थीं। उनके लाकर का ताला भी टूटा था। अलमारियों में रखे एक लाख रुपए और लगभग दो लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने घटना की सूचना पहले डायल 100 पर फाने करके दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की टीम से घटनास्थल का मुआएना कराया और प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस को आरोपितों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button