देश

डबल मर्डर का खुलासा : अश्लील वीडियो बनाकर महिला को कर रहा था ब्लैकमेल, पति के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

इंदौर। शनिवार देर रात हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलसा कर दिया है। आरोपी महिला और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक रवि ठाकुर अपने पैसों का रुतबा दिखाकर महिलाओं के साथ जबरन अवैध संबंध बनाता था और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। इससे परेशान आरोपी ममता उर्फ पिंकी और उसके पति नितिन ने शनिवार दोपहर को घर में घुसकर रवि और उसके साथ सरिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए थे।

घर की छत पर जलाए थे खून लगे कपड़े

आरोपी महिला द्वारा मृतक रवि को घर बुलाकर पहले अवैध संबंध बनाने का लालच दिया और उसके कपड़े उतरवाए। आंखों पर पट्टी भी बांधी। इस बीच मौका पाकर घर छिपे उसके पति नितिन के साथ मिलकर ममता और रवि की तलवार व चाकू से हत्या कर दी। दोनों आरोपी घटनास्थल से ऑटो रिक्शा पकड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने पर दोनों पहने हुए कपड़ों (जिनमें खून लगा था) को मकान की छत पर पेट्रोल डालकर जलाया। इसके बाद कपडे़ के जले हुए अवशेषों को एक प्लास्टिक की बोरी में भरकर कचरा प्लांट के पास फेंक दिया था। पुलिस ने सबूत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है।

मृतक के कई महिलाओं के साथ थे अवैध संबंध

एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आसपास के चश्मदीद गवाहों से पूछताछ की। इस दौरान यह पता चला कि घटनास्थल मकान में सरिता अपने पति ऋषि ठाकुर, बेटी इशिका एवं बेटा यश के साथ दो वर्ष से किराये से रह रही है। महिला लोधी समाज की है तथा सरिता का ब्यूटी पार्लर का काम था। सरिता का उसी के लोधी समाज के रवि ठाकुर मृतक निवासी नंदा नगर इंदौर से पिछले 4 से 5 वर्षों से मिलना-जुलना है।

रवि ठाकुर का सरिता ठाकुर से अवैध संबंध भी है। रवि ठाकुर मूलतः होटल व्यवसायी है। इसकी सरवटे बस स्टैंड पर तीन होटले हैं और शादीशुदा भी है, जिसकी पत्नि का नाम सुनीता व चार बच्चे भी है। लेकिन इन सबके पश्चात भी रवि ठाकुर का अन्य महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध थे। जिसमें से तीन महिलाओं के साथ अवैध संबंधों की बात प्रकाश में आई। यह आपस में जुड़े हुए होकर एक-दूसरे के घर आते-जाते हैं। रवि ठाकुर अपने पैसों का प्रभाव दिखाकर इन महिलाओं के साथ डरा धमकाकर जबरन अवैध संबंध बनाता और अश्लील वीडियो बनाकर इन्हें ब्लैकमेल भी करता था।

आरोपियों ने बताई पूरी कहानी

आरोपी ममता उर्फ पिंकी व उसके पति नितिन ने पूछताछ में बताया कि मृतक रवि ठाकुर के कारण दोनों पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। हत्या के दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि वे दोनों प्लान के मुताबिक, बाइक से दोपहर 12 बजे के करी मृतिका सरिता ठाकुर के निवास स्थान अशोकनगर पहुंचे। पहले ममता उर्फ पिंकी घर में अंदर गई। इसके बाद नितिन सरिता के घर में गया। चूंकि, मृतिका सरिता, रवि ठाकुर का अन्य महिलाओं से अवैध संबंध बनाने में सहयोग करती थी और बाद में उन्हें रवि ठाकुर से ब्लैकमेल कराने में भी सहयोग करती थी।

इसलिए ममता उर्फ पिंकी इनसे प्रताड़ित और ब्लैकमेल हो रही थी। साथ ही रवि ठाकुर के साथ अवैध संबंध बनाने के वीडियो से लगातार ब्लैकमेल हो रही थी। इस कारण ममता उर्फ पिंकी व उसके पति नितिन ने योजनाबद्ध तरीके से सरिता ठाकुर के घर में दोपहर 12 से 02 बजे के बीच रवि ठाकुर को बुलाया। पहले पति-पत्नी ने साथ में लाए चाकू और घर के पूजा मंदिर में रखी तलवार से सरिता की हत्या की। फिर वहीं मौके पर आए रवि ठाकुर को अवैध संबंध बनाने का लालच देकर पहले उसके कपड़े उतरवाए गए और आंखों पर पट्टी बांधी। इसके बाद मौका पाकर ममता और घर में छिपे पति ने तलवार व चाकू से रवि ठाकुर की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मौके पर दोनों के द्वारा खून को पोछा भी गया। मृतक के दो मोबाईल फोन, जिसमें अवैध संबंध वाले वीडियो थे, लेकर दोनों घटनास्थल से फरार हो गए।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button