देश

तो सियासत में आएंगे एक्टर अभिषेक बच्चन ?: MP की इस सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा, जानें बच्चन परिवार का सियासी इतिहास

चुनावों में प्रचार प्रसार के लिए फिल्मी एक्टर्स और खिलाड़ियों का उपयोग तो आम बात रही है। अब सियासत में उनकी प्रत्यक्ष भागीदारी भी बढ़ गई है। इस चुनाव में भी कुछ एक्टर अलग-अलग राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवार बनाए गए हैं। अब अभिषेक बच्चन को MP के खजुराहो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा है। बीजेपी के लिए सेफ सीट बन चुकी खुजुराहो से अभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अभिषेक यहां भाजपा का मात दे पाएंगे..?

बच्चन परिवार का सियासत में आना नई बात नहीं है। जया बच्चन राज्यसभा की सांसद हैं। अमिताब बच्चन भी एक बार चुनाव लड़ चुके हैं। अब अचानक अभिषेक की चर्चाएं चलनी लगीं हैं। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी उन्हें मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है। हालाकि, पार्टी और बच्चन परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहे हैं।

खजुराहो लोकसभा सीट में 40 साल से भाजपा का कब्जा
खजुराहो लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे छतरपुर, पन्ना की तीन-तीन विधानसभा सीटों और कटनी की दो विधानसभा सीटों को मिलाकर बनी है। 1951 से 1984 तक यहां कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन इसके बाद पिछले 40 साल से भाजपा के सांसद ही निर्वाचित हो रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button