हमारा शहर

Mohan Bhagwat Arrival Jabalpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत का 18 नवंबर को जबलपुर आगमन

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत का 18 नवंबर को जबलपुर आगमन हो रहा है। वे 20 नवंबर तक जबलपुर में रहेंगे। संघ प्रमुख इस दौरान पूरे महाकौशल प्रांत से आने वाले संघ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा कार्यकर्ताओं के परिवारों से भेंट करेंगे। डा भागवत 19 नवम्बर को एक प्रबुद्धजन संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे।

संघ के केंद्रीय अधिकारियों का एक निश्चित अंतराल में हर प्रांत में जाना होता है। इसी क्रम में सरसंघचालक का जबलपुर आना हो रहा है। इन तीन दिनों में संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं से शाखा कार्य, सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, कृषि व श्रमिक कल्याण आदि विषयों पर चर्चा करेंगे, और स्वयंसेवकों द्वारा संगठन की दृष्टि से किये जा रहे कार्यों, सामाजिक कार्यों तथा नूतन प्रयोगों की जानकारी लेंगे। इस दौरान देशभर में स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्ना रचनात्मक कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। सरसंघचालक के आगमन को लेकर प्रांत के सभी जिलों में विगत कई माह से बैठकों और कार्यक्रमों का क्रम जारी है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button