देश

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन, टंट्या मामा की जन्मस्थली पर राहुल गांधी ने यह कहा

खंडवा। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। गुरुवार सुबह 6:20 बजे यात्रा खंडवा बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी कदम ताल करते हुए चलीं। वहीं प्रियंका के बेटे रेहान और पति राबर्ट भी यात्रा में शामिल हैं। राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ टंट्या मामा की जन्म स्थली बड़ौद अहीर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।दुल्हार गुरुद्वारे से यात्रा का दूसरा चरण दोपहर करीब चार बजे शुरू हुआ। लगभग आठ किलोमीटर की पदयात्रा के बाद ग्राम मोकल गांव में राहुल गांधी का काफिला प्रेमलाल गाडगे के मकान में विश्राम के लिए करीब आधा घंटा रुका।

राहुल गांधी ने जनजातीय नायक टंटया मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर में कहा कि भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहने के लिए माफी मांगे। यह शब्द आपको जल, जंगल और जमीन के अधिकार से वंचित करने वाला है। भाजपा की सरकारें आदिवासियों से उनके अधिकार छीनती हैं। टंटया मामा और बिरसा मुंडा को अंग्रेजों ने फांसी दी। कांग्रेस उनके विरुद्ध लड़ी और आरएसएस ने उनका साथ दिया। हमारी सरकार आने पर एक-एक करके सभी अधिकार दिए जाएंगे। उन्‍होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों पर सर्वाधिक अत्याचार मध्य प्रदेश में होता है। हमें ऐसा प्रदेश नहीं चाहिए।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button