हमारा शहर

जबलपुर के नामी बिल्डर का जारी होगा लुक आउट नोटिस, किया है ये कांड

जबलपुर. कई लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले बिल्डर प्रेमदीप आदर्श नगर नर्मदा रोड निवासी मोहित राय पर 12 हजार रुपए का इनाम घोषित करने के बाद अब पुलिस लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने मोहित राय के अपराधों से जुड़े सभी दस्तावेज जुटा लिए हैं। लुक आउट नोटिस जारी होने पर जैसे ही वह देश आता है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सटोरिए सतीश सनपाल के साथ होने की मिली है जानकारी

ओमती पुलिस ने आरोपी मोहित राय के खिलाफ वर्ष 2020 में प्रकरण दर्ज किया, तो वह शहर से भाग गया। वह देश में अलग-अलग ठिकानों में रहने लगा। इस दौरान वह परिजनों और परिचितों से लगातार संपर्क में था। इसके बाद वह दुबई चला गया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मोहित राय वर्तमान में दुबई में बैठकर देश-विदेश में क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले सतीश सनपाल के साथ रह रहा है।

दो लोगों को बेचा एक ही फ्लैट
मोहित राय ने तिलहरी में मोहित स्काय लांज बनाया है। उसने एक जनवरी, 2019 को एक फ्लैट समदडिय़ा रेसीडेंसी निवासी प्रवीण सिंह को 42 लाख रुपए में बेचा। चूंकि, प्रवीण परिवार समेत सदमडिय़ा रेसीडेंसी में रह रही थीं, इसलिए उन्होंने मोहित स्काय लांज में खरीदे गए फ्लैट में ताला लगा दिया। यह जानकारी मिलने पर मोहित ने वही फ्लैट 26 लाख 50 हजार रुपए में संदीप छाबड़ा को बेच दिया। छह सितंबर, 2022 को प्रवीण अपने फ्लैट पहुंचीं तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने मोहित राय के खिलाफ 30 नवम्बर, 2020 को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। उसने ऐसी ही वारदातें माढ़ोताल और गढ़ा में भी की है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button