हमारा शहर

Jabalpur: शीतलहर से कांप गया शहर

जबलपुर। तेजी से करवट बदल रहा मौसम सेहत पर भारी पड़ने लगा है। भले ही मौसम ठंड का चल रहा है। जनवरी का महीना ठंडक भरा होता है, किंतु इस बार जिस तेजी से मौसम बदल रहा है उतनी तेजी से मानव शरीर इस पर ढल नहीं पा रहा और मौसमी व्याधि का शिकार होता जा रहा है। बच्चे-बुजुर्ग इसका शिकार हो रहे हैं। हर दूसरे-तीसरे घर में विंटर-बुखार का असर देखा जा रहा है।
बीते सप्ताह रिकॉर्ड ठंड, तापमान में वृद्धि के बाद आज फिर सूर्यदेव को बादलों ने ठंक लिया। तेजी से मौसम बदला और 10 बजते-बजते आसमान काले घने बादलों से ढंक गया। इसके साथ ही 3 से 4 किलोमीटर की रफ्तार से चली शीतलहर ने आमजनों को हिला दिया। लोग तीखी ठंड से बेहाल हो गए। मौसम विद इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ को बता रहे हैं। उनकी मानें तो अब अगले 3 दिन कड़ाके की सर्दी के रहने वाले हैं।
स्थानीय मौसम वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक आज 17 जनवरी की सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। कल शाम दर्ज शहर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम 21.5 डिसे दर्ज हुआ था। कड़ाके की सर्दी का आलम यह कि सुबह 8.30 बजे तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस था। इसके साथ ही तेजी से चल रहीं उत्तरी हवाएं तीखा अहसास करा रहीं थीं। गत दिवस आज ही के दिन शहर का अधिकतम तापमान 19.6 डिसे और न्यूनतम तापमान 8.6 डिसे रिकॉर्ड किया गया था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button