देश

कांग्रेस अधिवेशन में सोनिया गांधी बोलीं- ‘भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है’

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से अपनी सेवानिवृत्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही समाप्त हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन जारी है। शनिवार को अधिवेशन के दूसरे दिन के कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ये संकेत दिया कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।

उन्होंने कहा, यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। भाजपा-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे उलट दिया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा, चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर केंद सरकार ने आर्थिक तबाही मचाई है। कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ हासिल भी किया है, एक अच्छा समय भी देखा, बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन अब एक मुश्किल दौर से गुजर रही है। पिछले दिनों देश में नफरत के कारण महिलाओं, आदिवासियों, गरीबों और पिछड़ों पर हमले किए गए। ये हमारी जि़म्मेदारी है कि हम इसे खत्म करें। कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं है ये एक विचार है और जीत केवल हमारी होगी।

सोनिया गांधी ने कहा, 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड्गे को राजनीति का लंबा अनुभव है और ऐसे मुश्किल समय में कांग्रेस पार्टी को उनकी अध्यक्षता की आवश्यकता है। खड़गे की अध्यक्षता में हम इस मुश्किल समय को भी पार कर पाएंगे।

डर की आग भड़का रही है भाजपा : सोनिया

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को भाजपा पर देश के लोगों में भय की आग भड़काने का आरोप लगाया। वह पार्टी के तीन दिवसीय पूर्ण सत्र के दूसरे दिन बोल रही थीं।

गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय है क्योंकि मोदी सरकार ने हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है और उसे तोड़ दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा डर पैदा कर रही है और अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्ग को निशाना बना रही है।”

पार्टी के लिए देश के लिए योगदान देने के लिए इसे एक ‘महत्वपूर्ण’ समय करार देते हुए, उन्होंने कहा, “हमें भाजपा शासन से सख्ती से निपटना चाहिए, लोगों तक पहुंचना चाहिए और अपना संदेश स्पष्टता के साथ देना चाहिए।”

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के वाहन के रूप में लोगों के लिए काम करने को कहा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button