हमारा शहर
MP: 27 अप्रैल गुरूवार को प्रदेश में ऐच्छिक अवकाश घोषित
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने 27 अप्रैल को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जारी किए गए क्रमांक: एफ 3-3 / 2022 / 1 /4 में राज्य शासन ने श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव 27 अप्रैल गुरूवार को प्रदेश के शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।
उक्त ऐच्छिक अवकाश को इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना 19 दिसम्बर, 2022 के अनुक्रम में ऐच्छिक अवकाश की सूची में सम्मिलित किया जाता है। यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि प्रत्येक शासकीय सेवक को वर्ष 2023 में घोषित ऐच्छिक अवकाश में से तीन अवकाश लेने की पात्रता होगी।