देश

2014 के बाद बने नए भारत में परिवार नहीं, राष्ट्र बना प्रथम: भाजपा

नई दिल्ली । भाजपा इस बार परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद को राष्ट्रीय बहस का नया मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरना चाहती है। भाजपा अपने आधिकारिक अकाउंट से सोशल मीडिया पर यह दावा कर रही है कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक नया भारत बना है, जिसमें परिवार नहीं, राष्ट्र प्रथम है और देश का विकास प्रथम है। भाजपा ने कांग्रेस पर 2014 से पहले सत्ता में रहने के दौरान परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने शताब्दी रेल जैसी प्रीमियम ट्रेन की शुरुआत भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर की थी। भाजपा ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की मॉडर्न हाई स्पीड रेल का नाम वंदे भारत रखा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उनकी सरकार के तमाम मंत्री, भाजपा के मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता से लेकर कार्यकर्ता तक परिवारवाद का आरोप लगाकर नेहरु-गांधी परिवार को पहले से ही घेरने की कोशिश करते रहे है लेकिन अब परिवारवाद की तुलना राष्ट्रवाद से करते हुए भाजपा एक नई राष्ट्रीय बहस खड़ा करने का प्रयास कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button