ज्योतिष

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, कर्क सहित 3 राशि के जातक हो जाएं सतर्क, नौकरी और व्यापार में परेशानी के योग

 हिंदू कैलेंडर के हिसाब से बसंत पंचमी के बाद फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इसके एक दिन बाद 25 मार्च के दिन धुलेंडी मनाई जाती। इस बार की बात करें तो 24 मार्च की सुबह 9: 54 पूर्णिमा लगेगी और इसका समापन 25 मार्च को दोपहर 12 बजे के बाद होगा। इस दौरान चंद्र ग्रहण लग रहा है जिसमें कुछ राशियों को अपने जीवन में कुछ दुस्परिणामों का भी सामना करना पड़ सकता है। जानिए कौन सी राशियां हैं जिनको होली के दिन रहना होगा सतर्क आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से।

1. कर्क राशि
होली के दिन कर्क राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा क्योंकि इस राशि का स्वामी चंद्रमा है और होली के दिन चंद्र ग्रहण पड़ना है। इस राशि के जातक को अपने हेल्थ का विशेष ध्यान रखना होगा। अपने साथ-साथ अपने परिवारजनों के सेहत में भी उतार चढ़ाव दिख सकता है। इसकी अनदेखी करना आपको नुकसान में डाल सकता है। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण का असर आपके व्यापार में भी पड़ सकता है और नुकसान होने की संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि तरक्की पाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता ना अपनाएं।

2. वृश्चिक राशि
बात करें वृश्चिक राशि की तो इसमें चंद्र ग्रह कारक यानी प्रभाव डालने वाला ग्रह होता है। इसके चलते इस राशि वालों पर भी चंद्र ग्रहण का असर दिखेगा। इन राशि वालों को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। इन सबका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कतें आ सकती है। होली के समय आपको मेहनत करने के साथ ही अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है।

3. कुंभ राशि
कुंभ राशि में चंद्र प्रेम और रिश्तों के स्थान पर काबिज रहता है। इसके चलते चंद्र पर लगने वाला ग्रहण आपकी लव लाइफ को प्रभावित कर सकता है। होली के समय आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपको अपनी जुबान पर संयम रखना होगा। चंद्र ग्रहण का असर आपके बिजनेस पर भी पड़ सकता है।

4. मीन राशि
होली के दिन पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का जिन चार राशियों में नकारात्म असर दिखेगा उनमें से मीन राशि एक है। इस राशि के जातकों को होली वाले दिन स्वास्थ्य में ध्यान देना होगा। चंद्र ग्रहण के चलते आपके स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। इसके साथ ही आपको वाहन चलाते समय ध्यान देना होगा। ग्रहण का असर पारिवारिक रिश्तें में भी देखने को मिल सकते है जो आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button