देश

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, कमलनाथ के करीबी नेता भाजपा में शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी एवं कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विंग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने शुक्रवार को सुबह भाजपा भी ज्वाइन कर ली है।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर दल बदलने पर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार तो तीसरा दिन है और इसी दिन कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को सुबह भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वन मंत्री विजय शाह और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सलूजा के आने से भाजपा मजबूत होगी

मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सलूजा को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने कहा कि नरेंद्र सलूजा का भाजपा में स्वागत है। वे अच्छी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं। उनके आने से भाजपा मजबूत होगी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button