देश

भारत जोड़ो यात्रा में धक्का मुक्की से मची भगदड़, जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह

खरगोन: मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे से शुरु होकर खरगोन के मनिहार के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रा में धक्का मुक्की में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह गिर गए। वे जमीन पर गिरे ही थे कि उनके ऊपर कई और कार्यकर्ता गिर गए। साथ चल रहे अन्य कार्यकर्ताओं ने तुरंत दिग्विजय सिंह को उठाया। उठने के बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की। दिग्विजय सिंह का जमीन पर गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे खंडवा जिले के मोरटक्का से शुरु होकर साढ़े 9 बजे के करीब खरगोन जिले के मनिहार पहुंची। यहां राहुल गांधी भोजन करेंगे। भोजन ब्रेक के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब यात्रा का दूसरा चरण शुरु होगा। यहां से प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा कार से इंदौर के लिए रवाना हो गए। यात्रा के दौरान बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ अन्य कार्यकर्ता भी गिर गए। साथ चल रहे अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई। इसके बाद यात्रा फिर से शुरु हुई। यहां से यात्रा खरगोन जिले के बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। राहुल गांधी आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व CM कमलनाथ, पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button