दुनिया
फ्रांस में रिटायरमेंट एज बढ़ाने वाला बिल अब कानून बना
पिछले दिनों फ्रांस की सरकार ने देश में कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने का बिल पेश किया था। अब यह बिल पास होकर कानून बन चुका है। इस कानून के तहत अब फ्रांस में कर्मचारियों को 64 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट मिलेगी। फ्रांस की सरकार दोनों अविश्वास मत जीत गई है। दरअसल, रिटायरमेंट एज बढ़ाने को लेकर फ्रांस सरकार के खिलाफ दो अविश्वास प्रस्ताव लाए गए थे।